तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षदों ने नगर निगम के कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन 

सिलीगुड़ी, 19 अगस्त (नि.सं.)। विभिन्न मांगों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षदों ने बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है।

पूर्व पार्षदों का आरोप है कि भाजपा द्वारा नियुक्त वार्ड को-ऑर्डिनेटर नगर निगम के सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं। इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंजूर किए गए कई टेंडरों के काम भी वर्तमान में बंद पड़े हैं।

बताया गया कि नगर निगम में प्रवेश करने के दौरान पुलिस ने पूर्व पार्षदों को रोक दिया। हालांकि, बाद में उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसके बाद उन्होंने नगर निगम कमिश्नर के साथ बैठक कर अपनी विभिन्न मांगों और शिकायतों को सामने रखा। शिकायतें सुनने के बाद कमिश्नर ने सभी मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के दार्जिलिंग जिला समतल अध्यक्ष कुंतल राय ने कहा कि निर्मल साथी और निर्मल बंधु के काम समेत विभिन्न विकास कार्यों में वार्ड को-ऑर्डिनेटरों द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर कमिश्नर के समक्ष विस्तार से शिकायत दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes