फांसीदेवा में बड़ी संख्या में तोतों के साथ शिकारी गिरफ्तार

फांसीदेवा, 8 दिसंबर (नि.सं.)। बड़ी संख्या में तोतों के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आज सुबह ग्रामीणों ने फांसीदेवा के चौपुखरिया इलाके में धान के खेत में तोता शिकार करने आये उक्त युवक को रंगे हाथ पकड़ा।


स्थानीय लोगों ने बताया कि धान के खेत में सुबह से ही कई लोग तोतों का शिकार कर रहे थे। हालांकि, वे उनमें से एक को रंगेहाथ पकड़ने में कामयाब रहे। इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को दी।

खबर मिलते ही बागडोगरा वन विभाग और बागडोगरा पुलिस मौके पर पहुंची एवं युवक को गिरफ्तार किया। बागडोगरा वन विभाग के अनुसार 25 तोतों को बरामद किया गया है। इनमें से ज्यादातर तोते घायल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *