उत्तर बंगाल, समाचार
फांसीदेवा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
फांसीदेवा, 25 अप्रैल (नि.सं.)। साइकिल से घर लौटते समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार रात फांसीदेवा के लेउसिपाकड़ी हाथीराम जोत इलाके में हुई।मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति लेउसिपाकड़ी बाजार से साइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद तीनों को तुरंत फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने साइकिल सवार व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार दोनों घायलों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
