फरार चल रहा बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

सिलीगुड़ी, 24 जनवरी(नि.सं.)। फरार चल रहा एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।आरोपी का नाम देवाशीष दास है। वह माटीगाड़ा इलाके का निवासी है।


उल्लेखनीय है कि नवंबर 2020 में एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने फूलबाड़ी के चूनाभाटी इलाके से हथियारों के साथ तीन बदामशों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, एक बदमाश पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार होने में कामयाब हो गया था। इसके बाद से पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। आखीरकार पुलिस शनिवार को उसे गिरफ्तार करने में सफल रही।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी बाड़ीभाषा में छिपा हुआ था। गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस इलाके में अभियान चलाया और देवाशीष दास को गिरफ्तार किया। आरोपी विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में शामिल है। आज उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *