फर्जी पुलिस मामले में दो और गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,19 जुलाई (नि.सं.)। फर्जी पुलिस मामले में प्रधान नगर थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की टीम ने बालुरघाट से फर्जीवाड़े से जुड़े दो और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम विप्लव माली उर्फ पार्थो देव और अलोक दास बताया गया है। आलोक दास चंद्रा दास का भतीजा बताया गया है। दरअसल, हाल ही में प्रधान नगर थाना की पुलिस ने फर्जी पुलिस मामले का खुलासा किया था। इस मामले में महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद तीनों को छह दिन के रिमांड पर लिया गया। मामले की जांच में कई खुलासे हुए थे।


जिसमें इस पूरे नेटवर्क का तार बालुरघाट से जुड़ा मिला। इसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए एसटीएफ, बालुरघाट और मालदा पुलिस को लेकर एक टीम बनाया गया। जिसके बाद प्रधान नगर थाना की चार सदस्य की एक टीम रविवार को बालुरघाट रवाना हुई।

इसके बाद फर्जी पुलिस मामले से जुड़े विप्लप माली उर्फ पार्थो देव और अलोक दास को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से पुलिस ने दो डायरी और अहम महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये है। इसके बाद प्रधान नगर थाना की पुलिस टीम दोनों को लेकर सिलीगुड़ी पहुंची। दोनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर आगे की जांच के लिए रिमांड पर लेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *