फांसीदेवा में भारी मात्रा में नकली शराब बरामद, एक गिरफ्तार

फांसीदेवा, 28 नवंबर (नि.सं.)। विधाननगर पुलिस ने फांसीदेवा के सदरगछ इलाके में अभियान चलाकर भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की है। साथ ही इस घटना में कंटेनर के चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अशोक कुमार (20) है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह फांसीदेवा के सदरगछ इलाके में पुलिस ने अनानास से लदा एक कंटेनर रोका। इसके बाद कंटेनर में तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की गयी। इसके बाद पुलिस ने घटना में कंटेनर के चालक को गिरफ्तार किया।

बरामद नकली शराब की अनुमानित बाजार कीमत लाखों रूपये है। शराब को शराब को बिहार में तस्करी के लिये ले जाया जा रहा था। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes