सिलीगुड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार


सिलीगुड़ी , 21 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी से  रिश्तों का तर-तार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके ही पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सद्दाम हुसैन (50) के रूप में हुई है। पीड़िता की मां ने खालपाड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसका पति कई बार अपनी ही बेटी के साथ जबरदस्ती कर चुका है।

बताया गया कि हाल ही में भी आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मां ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने आरोपी पिता को पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपित सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *