सिलीगुड़ी में घर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सिलीगुड़ी, 5 जून (नि.सं.)। शहर के अरविंद पल्ली इलाके में शुक्रवार दोपहर एक घर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घर से उठती लपटों और धुएं को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय घर के अंदर से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के दो इंजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण वॉशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग की वजह से घर के कुछ सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes