घोगोमाली बाजार में एक ही रात में 4 दुकानों में चोरी, CCTV में संदिग्ध वाहन कैद  

सिलीगुड़ी, 8 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम का वार्ड नंबर 38 के अंतर्गत घोगोमाली बाजार में एक ही रात में लगातार चार दुकानों में हुई चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चोरी की वारदात मंगलवार देर रात हुई। आज सुबह जब दुकान मालिक अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बाहर के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद चोरी की घटना का पता चला। जांच में सामने आया कि बदमाशो ने कुल चार दुकानों को निशाना बनाया  है।
सूचना मिलते ही आशीघर पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की जांच शुरू कर दी।
व्यवसायियों के अनुसार, एक हार्डवेयर दुकान से नकदी चोरी हुई है। वहीं, एक घड़ी की दुकान से कई महंगी घड़ियां बदमाश ले गए। इसके अलावा अन्य दो दुकानों से भी विभिन्न सामान चोरी होने की जानकारी मिली है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में देर रात एक चार पहिया वाहन घटनास्थल के पास काफी देर तक खड़ा दिखाई दे रहा है। पुलिस को आशंका है कि इस वाहन का चोरी की वारदात से संबंध हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes