सिलीगुड़ी,11 दिसंबर (नि.सं.)। चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सिलीगुड़ी ईस्टर्न बाईपास संलग्न इलाके की है। बताया जा रहा है कि एक चार पहिया वाहन कल आशीघर मोड़ से ईस्टर्न बाईपास होते हुए गोड़ामोर जा रहा था। लोकनाथ मंदिर बाजार पहुंचने पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद आनन-फानन में भक्तिनगर ट्रैफिक पुलिस और आशीघर चौकी की पुलिस को सूचित किया गया। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि अपर्याप्त ट्रैफिक लाइट के कारणईस्टर्न बाईपास पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। इससे पहले भी सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ध्यान देने की मांग की है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।