फूलबाड़ी तीस्ता कैनल से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

राजगंज, 2 मार्च (नि.सं.)। फूलबाड़ी तीस्ता कैनल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। आज सिलीगुड़ी संलग्न फूलबाड़ी मर्डर मोड़ इलाके में तीस्ता कैनल से उक्त व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने आज दोपहर को फूलबाड़ी की तीस्ता कैनल में शव को बहते देखा। इसके बाद लोगों ने शव को बांस के मदद से रोक कर रखा।


बाद में इसकी जानकारी न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टामार्टम के लिये भेजा। व्यक्ति का शव बंधा हुआ था।पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *