फांसीदेवा,23 दिसंबर (नि.सं.)। फांसीदेवा थाना अंतर्गत फूलबाड़ी महानंदा बैराज से एक अज्ञात व्यक्ति शव बरामद होने इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि आज स्थानीय लोगों ने फूलबाड़ी महानंदा बैराज के 7 नंबर लॉकगेट में उक्त व्यक्ति का शव देखा।
सूचना मिलने के बाद फांसीदेवा पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे के मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है।
प्राथमिक अनुमान है कि शव 15 दिन पुराना हो सकता है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।