फूलबाड़ी बैराज में बहने वाले व्यक्ति का शव बरामद

राजगंज, 21सितंबर (नि.सं.)। विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति विसर्जन करने गया सिलीगुड़ी निवासी चुनचुन साहनी फूलबाड़ी बैराज में बह गया था। आखिरकार तीन दिन बाद आज फूलबाड़ी महानंदा कैनल से चुनचुन साहनी का शव बरामद किया गया है।


ज्ञात हो कि रविवार शाम को सिलीगुड़ी से एक दल फूलबाड़ी महानंदा बैराज में विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति विसर्जन करने गया था। वहां विसर्जन के बाद वे लोग पिकनिक मना रहे थे। इसके बाद नहाने के दौरान सिलीगुड़ी के 18 नंबर वार्ड के बागराकोट के निवासी चुनचुन सहानी नदी में बह गया।

इसके बाद डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप और फांसीदेवा पुलिस ने व्यक्ति की तलाश शुरू की। आज सुबह फूलबाड़ी महानंदा कैनल में चुनचुन सहानी शव बरामद किया गया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *