फूलबाड़ी में 14 मवेशी जब्त, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 22 फरवरी (नि.सं.)। फूलबाड़ी में बीएसएफ के जवानोें ने 14 मवेशियों को जब्त किया है। इस घटना में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक वाहन को जब्त किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम मिजानूर शेख और खइरूल हक है। ये दोनों असम के गौड़ीपुर के निवासी है।


सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात को बीएसएफ के जवानों ने फूलबाड़ी सीमांत से मवेशियों की तस्करी करते उक्त लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को एनजेपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आज दोनों को जलपाईगुड़ी अदालत मेें पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *