फूलबाड़ी में अज्ञात महिला का शव बरामद

फूलबाड़ी,16 नवंबर (नि.सं.)। फूलबाड़ी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आज सुबह फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत चैंगराबंधा इलाके में एक सव कैनल के पास उक्त महिला का शव देखा गया।हालांकि, खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे सब कैनल में महिला का शव देखा। इसके बाद जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस को सूचना दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। महिला को पहले इस इलाके में नहीं देखा गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *