फूलबाड़ी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

राजगंज, 9 अक्टूबर (नि.सं.)। फूलबाड़ी में फिर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने फूलबाड़ी के पश्चिम धनतला इलाके के महानंदा नदी में उक्त अज्ञात व्यक्ति का शव देखा।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज कुछ स्थानीय लोग मछली पकड़ने के लिए गये थे। तभी लोगों ने नदी में शव को देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

खबर मिलते ही एनजेपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। ज्ञात हो कि गुरूवार को भी फूलबाड़ी के महानंदा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *