फूलबाड़ी, 11 अप्रैल(नि.सं.)।फूलबाड़ी में एक बाज पक्षी बरामद किया गया है। आज सुबह स्थानीय निवासियों ने फूलबाड़ी बैराज संलग्न इलाके में एक बाज पक्षी को देखा। बाज देखने में अस्वस्थ लग रहा था। इसके बाद इसकी जानकारी वन विगाग को दी गई। खबर मिलते ही आमबाड़ी रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और बाज को बरामद किया।
इस संबंध में वन कर्मियों ने कहा कि बाज शायद मछली खाने के लिए बैराज इलाके में आया था। वे आमतौर पर इन इलाकों में घूमते रहते हैं। हम बाज का इलाज करवाएंगे और फिर उसे जंगल में छोड़ देंगे।