फूलबाड़ी में खाली घर का फायदा उठाकर चोरों ने नकदी व सोने के आभूषणों पर किया हाथ साफ

फूलबाड़ी,24 फरवरी (नि.सं.)। चोरों ने खाली घर का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत राजीव नगर इलाके में घटी है। बताया गया है कि चोरी का पता शुक्रवार शाम करीब 7 बजे चला।

फूलबाड़ी के राजीवनगर स्थित उस घर में शिवानी दास और उनका बेटा सुदीप दास रहते थे। कुछ दिन पहले शिवानी देवी अपने रिश्तेदार के घर गयी थी। सुदीप घर पर अकेला रहता था। हर दिन की तरह शुक्रवार की सुबह वह घर में ताला लगाकर सिलीगुड़ी काम करने चला गया था। उसके बाद शाम को घर आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा हुआ है। सोने की चेन और नकदी समेत अंगूठियां चोरी हो गई।

इस संबंध में सुदीप दास ने कहा कि मैं कल शाम जब वह घर आए तो चोरी के बारे में पता चला। घर की अलमारी से 35 हजार रुपये, एक सोने की चेन और एक अंगूठी चोरी हो गयी है। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes