फूलबाड़ी में पानी की समस्या के समाधान के लिए बनाया जा रहा नया वैकल्पिक इंटेक वेल

फूलबाड़ी,11 सितंबर (नि.सं)। सिलीगुड़ी में पानी की समस्या को हल करने के लिए फूलबाड़ी में एक नया वैकल्पिक इंटेक वेल का निर्माण किया जा रहा है। सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने अन्य अधिकारियों के साथ आज फूलबाड़ी में नए इंटेक वेल के निर्माण स्थल का जायजा लिया।


इस संबंध में मेयर गौतम देव ने कहा कि पानी की समस्या के समाधान के लिए नया वैकल्पिक इंटेक वेल बनाया जायेगा। हमने आज उस जगह का जायजा लिया है। पिछला इंटेकवेल पुराना होने के कारण जलापूर्ति की समस्या हो रही थी। इसलिए यह वैकल्पिक इंटेक वेल बनाया जा रहा है। अगले सप्ताह इसका विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। इसे करीब 6 करोड़ 90 लाख की लागत से बनाया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *