राजगंज,18 जुलाई (नि.सं.)। फूलबाड़ी में सड़क किनारे एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम अमित राय है। वह आशीघर संलग्न चयन पाड़ा का निवासी था।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार स्थानीय निवासियों ने आज सुबह फूलबाड़ी बैराज संलग्न इलाके में उक्त व्यक्ति का पेड़ से लटकता शव देखा। इसके बाद न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।