फूलबाड़ी में सभा को संबोधित करेंगी मुख्यमंत्री, राजगंज के विधायक ने लिया सभा स्थल का जायजा

सिलीगुड़ी,28 जनवरी (नि.सं.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज उत्तर बंगाल के दौरे पर आ रही हैं। वह कल फूलबाड़ी के वीडियोकॉन मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगी। वहां वह 5000 से अधिक चाय श्रमिकों को पट्टा सौंपेंगी। इसके अलावा चा सुंदरी परियोजना भी प्रदान किया जाएगा।


मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है। आज राजगंज के विधायक खगेश्वर राय, जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष महुआ गोप, डाबग्राम फूलबाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष देवाशीष प्रमाणिक समेत अन्य लोगों ने सभास्थल का जायजा लिया। उन्होंने सभी पहलुओं की जांच की। दौरे के बाद राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि कल राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फूलबाड़ी में एक सभा को संबोधित करेंगी। मैं उस मैदान की व्यवस्था देखने आया हूं। सभा से वह हजारों लोगों को जमीन का पट्टा देंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *