फुलबाड़ी से 30 लाख का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 03 नवंबर (नि.सं.)। एनजेपी थाने की पुलिस ने 30 लाख रूपये की गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम कनक बर्मन और दिलीप बर्मन है। दोनों कूचबिहार का रहने वाले है।

एनजेपी थाना से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात फुलबाड़ी इलाके में एक अभियान चलाया गया। इस दौरान कूचबिहार से आ रही एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। जिसके बाद पिकअप वैन से 210 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वैन में सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

जब्त गांजे की अनुमानित मूल्य 30 लाख रुपया है। तस्करों ने पुलिस को बताया कि गांजा को वह बिहार ले जा रहा था। दोनों तस्करों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes