फुलबाड़ी तीस्ता कैनाल में गृहिणी ने कूदकर आत्महत्या की कोशिश! स्थानीय लोगों की प्रयास से महिला की बची जान 

फुलबाड़ी, 27 मार्च(नि.सं.)। एक गृहिणी ने फुलबाड़ी तीस्ता कैनाल में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालांकि स्थानीय लोगों के प्रयास से महिला की जान बच गई। घटना बुधवार को सिलीगुड़ी संलग्न फूलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत के पश्चिम धनतला इलाके की है। बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासियों ने एक महिला को आज तीस्ता कैनाल के किनारे घूमते हुए देखा। तभी महिला अचानक कैनाल की रेलिंग पर चढ़ गई। इससे पहले की महिला कैनाल में कूदती रंजीत विश्वास नामक एक व्यक्ति ने महिला का हाथ पकड़ कर नीचे खींच लिया। यह खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण कैनाल में कूदने आई थी। बाद में महिला की पहचान कर उसे घर भेज दिया गया। इस संबंध में रंजीत विश्वास ने कहा कि फिलहाल कैनाल में काफी पानी और बहाव है, एक बार कैनाल में गिरने के बाद कोई भी बच नहीं सकता है। अगर सही समय पर दौड़कर महिला को नहीं पकड़ता तो शायद उसे बचाना संभव नहीं होता। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *