गाजोलडोबा के मछली किसान रंगीन मछली पालन कर खुद को स्वाबलंबी बनाने का कर रहे उम्मीद

राजगंज, 27अगस्त (नि.सं.)। गाजोलडोबा के मछली किसान रंगीन मछलियों का पालन कर खुद को आत्मनिर्भर बनाने की उम्मीद देख रहे है।जलपाईगुड़ी जिले के गाजोेलडोबा इलाके के कुछ लोग रंगीन मछलियों को पाल रहे है।वे लोग इन उत्पादित मछलियों को बेचने के लिए आसपास के शहर पर निर्भर हैं।


मछली पालन करने वाले मिठुन मालो नामक एक व्यक्ति ने कहा कि वह केरल से प्रशिक्षण लेकर लगभग चार वर्षों से रंगीन मछलियों का पालन कर रहा है। पहले वह 2-3 प्रजातियों की मछलियों का पालन करते थे,लेकिन अब वह गोल्ड फिश, जेब्रा फिस, क्रोकोडाइल फिस समेत कई प्रजातियों की मछलियों को पालन करते है।

ये रंगीन मछलियां गाजोलडोबा बाजार के अलावा मालबाजार,जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी में बेची जाती हैं। मुनाफा भी अच्छा होता है। इलाके में उनके जैसे कुछ अन्य लोग भी है,जो मछलीयों का पालन करते हैं। हालांकि, कोरोना के बीच थोड़ी समस्या हो रही है, लेकिन रंगीन मछली किसान परिस्थिति के सामान्य होने का इंतजार कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *