गाजोलडोबा के तीस्ता तट इलाके में स्वयंसेवी संस्था ने जरूरतमंदों में बांटे वस्त्र

गाजोलडोबा,16 अक्टूबर(नि.सं.)। सिलीगुड़ी के एक स्वयंसेवी संस्था ने गाजोलडोबा के तीस्ता तट इलाके में जरूरतमंदों को पूजा के लिए नए वस्त्र सौंपे गए। बताया गया है कि आज राजगंज ब्लॉक के गाजोलडोबा संलग्न मिलनपल्ली इलाके में करीब सौ लोगों के हाथों में वस्त्र सौंपे गए है। दुर्गोत्सव से पहले नया कपड़ा पाकर सभी खुश हैं।


इस संबंध में स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष प्रल्लाद नंदी ने कहा कि सिक्किम में हुई मूसलाधार बारिश से सिक्किम के साथ-साथ इस राज्य के कई लोग प्रभावित हुए हैं। गाजोलडोबा के तीस्ता तट के निवासी भी इसे प्रभावित हुए है। इसी बीच बंगाली का सबसे अच्छा त्योहार दुर्गोत्सव भी है। इसलिए तीस्ता नदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *