गांधी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में मंत्री फिरहाद हकीम रहेंगे मौजूद: अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी, 24 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के तत्वावधान में बने गांधी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में प्रशासक अशोक भट्टाचार्य के साथ इस बार नगर विकास मंत्री फिरहाद हकीम को शिरकत करते हुए देखा जायेगा।


बताया गया है कि गांधी की मूर्ती का अनावरण 30 नवंबर को मुख्य डाकघर के सामने किया जाएगा।इस कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री फिरहाद हकीम उपस्थित रहेंगे। आज एक पत्रकार सम्मेलन में नगर प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने यह बात कही।

अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि अनावरण कार्यक्रम में सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से तृणमूल कांग्रेस के विभिन्न नेताओं और मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।वह गांधी मूर्ती के साथ कोई राजनीति नहीं चाहते हैं।


पहली बार नगर निगम के कार्यक्रम में राज्य मंत्री शामिल होने का आश्वासन दिया है। महात्मा गांधी की नीति और विचारधारा का सम्मान करते हुए सभी को राजनीति से परे जाकर आगे आना चाहिए।कार्यक्रम के बाद वह अपनी विभिन्न समस्याएं के बारे में मंत्री के साथ बातचीत भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *