गांधी मूर्ति के सामने भाजपा महिला मोर्चा का ‘आर नय असुरक्षा’ कार्यक्रम

सिलीगुड़ी, 21 दिसंबर (नि.सं.)।’आर नय अन्याय’ को लेकर जिला भर में भाजपा की ओर से कार्यक्रम किये जा रहे है।इसी के तहत 21 से 24 दिसंबर तक भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से ‘आर नय असुरक्षा’ कार्यक्रम किये जायेंगे।


आज भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने सिलीगुड़ी मुख्य डाकघर के पास गांधी मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन किया।राज्य से नियुक्त जिला पर्यवेक्षक पांचाली भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल में महिलाएं असुरक्षित है।

हालांकि, राज्य की मुख्यमंत्री एक महिला हैं, लेकिन वे राज्य की अन्य महिलाओं के प्रति पूरी तरह से उदासीन हैं।इसलिए वे लोग आर नय असुरक्षा कार्यक्रम किया है। वहीं, भाजपा सांसद सौमित्र खां की पत्नी सुजाता मंडल खां के तृणमूल में शामिल होने के बारे में उन्होंने कहा कि अगर कोई एक तृणमूल में शामिल होता है तो पार्टी को कोई फरक नहीं पड़ेगा क्योंकि 50 लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।इससे कोई असुविधा नहीं होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *