खूंटी पूजा के साथ सिलीगुड़ी गणेश पूजा वेलफेयर सोसाइटी की तैयारियां शुरू

सिलीगुड़ी, 13 अगस्त (नि.सं.)। खूंटी पूजा के साथ सिलीगुड़ी गणेश पूजा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से इस वर्ष 20वें गणेश पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को विधान मार्केट ऑटो स्टैंड में खूंटी पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा कमेटी के सदस्य और स्थानीय व्यवसायी मौजूद रहे।

इस बार पूजा को और आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों ने विशेष पहल की है। दक्षिण भारत के लोकप्रिय लक्ष्मी-नारायण मंदिर की तर्ज पर इस वर्ष पूजा पंडाल का निर्माण किया जाएगा।

पूजा कमेटी की ओर से बताया गया कि हर साल की तरह इस बार भी यह पूजा सिलीगुड़ी सहित पूरे उत्तर बंगाल के प्रमुख आकर्षणों में से एक बनेगी। पूजा के दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। करीब सात दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी रहेगी।

सामाजिक क्षेत्र में भी पूजा कमेटी लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। पूजा के अवसर पर रक्तदान शिविर और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं की मदद, जरूरतमंद लोगों की सहायता और अनाथ आश्रम को आर्थिक सहयोग जैसे मानवीय कार्य भी किए जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes