सिलीगुड़ी, 13 अगस्त (नि.सं.)। स्वतंत्रता दिवस से पहले फांसीदेवा के मुरलीगंज हाई स्कूल की पहल पर स्वैच्छिक रक्तदान और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य विधानसभा के स्पीकर रथींद्र बोस भी शामिल हुए। इस दौरान धामसा-मादल की धुन पर स्पीकर का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने स्कूल के एक कक्षा का उद्घाटन भी किया।
मुरलीगंज हाई स्कूल की उपलब्धियों और पहचान को पूरे राज्य के सामने लाने के उद्देश्य से स्पीकर रथींद्र बोस ने स्कूल के शिक्षकों और 50 विद्यार्थियों को विधानसभा का दौरा कराने की बात कही।
रथींद्र बोस ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और इस स्कूल से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। विकसित पश्चिम बंगाल के निर्माण में स्कूलों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और हर व्यक्ति को विधानसभा के बारे में जानना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जितनी अधिक लोगों की भागीदारी होगी, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा।
