सिलीगुड़ी, 13 अगस्त (नि.सं.)। शहर में ट्रैफिक जाम की प्रमुख वजहों में से एक अव्यवस्थित तरीके से वाहनों की पार्किंग है। इस समस्या के समाधान के लिए सिलीगुड़ी भक्तिनगर ट्रैफिक गार्ड की ओर से विशेष पहल की गई। शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया। इसके बजाय माइकिंग के जरिए वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
ट्रैफिक विभाग की ओर से बताया गया कि नियमों का पालन किए बिना वाहनों की पार्किंग के कारण शहर की विभिन्न सड़कों पर लगातार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। आम लोगों की परेशानी कम करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान चलाया गया है। बताया गया है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के जागरूकता अभियान जारी रहेंगे।
