नए कोर्ट भवन की मांग को लेकर अधिवक्ताओं से मिले कानून राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्री

सिलीगुड़ी, 14 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी अदालत परिसर पहुंचकर राज्य के कानून राज्य मंत्री विराज विश्वास और पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ-साथ अधिवक्ताओं से मुलाकात की। शुक्रवार को दोनों मंत्रियों ने सिलीगुड़ी अदालत परिसर का दौरा भी किया।

सिलीगुड़ी में लंबे समय से नए कोर्ट भवन के निर्माण की मांग अधिवक्ताओं की ओर से की जा रही है। नए कोर्ट भवन का नक्शा तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके कारण अधिवक्ताओं के साथ-साथ लॉ क्लर्क और आम लोगों को भी प्रतिदिन विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शुक्रवार को नए कोर्ट भवन के मुद्दे को लेकर अधिवक्ताओं ने दोनों मंत्रियों से बातचीत की। इस दौरान कानून राज्य मंत्री विराज विश्वास ने आश्वासन दिया कि नए कोर्ट भवन का काम जल्द शुरू कराने की दिशा में तेजी से कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में इस परियोजना को लंबित रखा गया था। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने अदालत परिसर में अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज भी सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes