28 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 28 फरवरी (नि.सं)। प्रधान नगर थाना पुलिस ने जंक्शन बस स्टैंड से भारी मात्रा में गांजे के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम रंजीत चौधरी और राजू चौधरी है।


मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार रात को पुलिस को गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि गांजा की बड़ी खेप सिलीगुड़ी जंक्शन से बिहार के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। जिसके बाद प्रधान नगर की सादी पोशाक की पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित बिहार बस स्टैंड से रंजीत चौधरी और राजू चौधरी नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से 28 किलो गांजा बरामद किये है। आज को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *