गांव में नहीं आ रहा पीने का पानी, आमबाड़ी में बाल्टी लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

राजगंज,25 दिसंबर (नि.सं.)। गांव में शुद्ध पेयजल नहीं मिलने पर महिलाओं ने बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया है। यह मामला राजगंज के आमबाड़ी स्थित महामाया कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले घर-घर पाइप से पेयजल पहुंचाने के लिए नल की व्यवस्था की गयी थी। लेकिन उस नल से पानी नहीं आ रहा है। इसी वजह से इलाके की महिलाओं ने आज विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई।


निवासियों का आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नल लगाये गये थे। इलाके में सुदामगछ जल योजना से पेयजल आपूर्ति की जाती थी। लेकिन दो महीने बाद यह बंद हो गया। मामले की सूचना स्थानीय पंचायत को दी गई है। लेकिन इसका समाधान नहीं हुआ है। निवासी कुआं का पानी पीने को मजबूर हैं। इसलिए उन्हें आज विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इस संबंध में स्थानीय पंचायत सदस्य भास्कर सरकार ने कहा कि मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गयी है। इसके अलावा आसपास के दो स्थानों पर पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *