गाड़ीधुरा में मनायी गयी बिरसा मुंडा की जयंती

सिलीगुड़ी, 27 दिसंबर (नि.सं.)। आदिवासी विकास संगठन और आदिवासी जनमुक्ति मोर्चा की ओर से गाड़ीधुरा इलाके में बिरसा मुंडा की 145 वीं जयंती मनाई गई।पिछले 15 नवंबर को बिरसा मुंडा का जन्मदिन था।कोरोना के कारण बिरसा मुंडा की जयंती 15 नंवबर को नहीं मना कर आज मनाई गई है।
इस अवसर पर जीटीए के सदस्य भी उपस्थित थे।आज बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर जीटीए के सदस्य अरुण सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके अलावा जीटीए की सदस्य अनु छेत्री, आदिवासी विकास संगठन के केंद्रीय कमिटी के अध्यक्ष गुलशन बराइक, प्रवक्ता अमित बराइक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में आदिवासी नृत्य, गीत व बिरसा मुंडा के जीवनी पर चर्चा की गयी। आदिवासी विकास संगठन के अध्यक्ष गुलशन बराइक ने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती हर साल बड़े पैमाने पर मनाई जाती है।इस बार कोरोना के कारण 15 नंवबर को बिरसा मुंडा की जयंती न मना कर आज मनायी गयी है। लाॅकडाउन के बाद यह पहला कार्यक्रम आयोजित होने से आदिवासी समुदाय के लोग काफी खुश हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *