गयेरकाटा चाय बागान में तेंदुए के हमले में महिला चाय श्रमिक घायल

गयेरकाटा, 24 मई (नि.सं.)। गयेरकाटा चाय बागान में तेंदुए के हमले में एक महिला चाय श्रमिक घायल हो गई। घायल महिला नाम सरस्वती विश्वास है। वह गयेरकाटा ज्योतिमयपल्ली के निवासी है।


बताया गया है कि आज दोपहर को उक्त महिल बागान के हिंदूपाड़ा डिवीजन के 10 नंबर सेक्शन चाय पत्ती तोड़ रही थी। तभी तेंदुए ने महिलापर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में उसके सिर और माथे पर चोटें आई है। बताया गया है कि महिला का बीरपाड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी ओर, बागान प्रबंधन की ओर से वन विभाग को बागान में पिंजरा लगने के लिये कहा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *