गेरुआ रंग के कपड़े से तैयार भाजपा के शिविर को सफेद और नीले रंग के कपड़े से ढकने का आरोप, भाजपा ने जताया विरोध

सिलीगुड़ी, 7 अक्टूबर (नि.सं.)। पूजा को ध्यान में रखते हुए भाजपा की तरफ से सिलीगुड़ी के हाशमी चौक पर एक शिविर का आयोजन किया गया था। गेरुआ रंग के कपड़े से तैयार इस शिविर में भाजपा द्वारा फ्लैक्स और झंडे भी लगाये गये थे।


इस बीच आज शाम सिलीगुड़ी में कार्निवाल शुरू होने वाला है। इससे पहले भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ देर पहले अचानक गेरुआ कपड़े के ऊपर नीला और सफेद रंग का कपड़ा लगा दिया गया है।

दूसरी तरफ, इस घटना के प्रतिवाद में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। उनका आरोप है कि प्रशासन द्वारा बलपूर्वक यह काम किया गया। बाद में भाजपा की तरफ से सिलीगुड़ी थाना की पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, भाजपा नेताओं की यह भी शिकायत है की शिविर में लगे फ्लैक्स और झंडे भी हटा दिए गए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *