सिलीगुड़ी, 20 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 36 नंबर वार्ड अंतर्गत बिनय मोड़ में रहने वाले चार वर्षीय बच्चे को स्क्रब टाइफस से संक्रमित होने की खबर सामने आयी है।
वो एक सप्ताह से उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाजरत है।नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि बच्चे में डेंगू के लक्षण भी हैं। जिसके बाद आज सुबह उक्त इलाके में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नाले की सफाई की गयी।
वहीं, नगर निगम की ओर से मच्छरों से रोकथाम के लिए लोगों के घरों के साथ ही पूरे वार्ड में स्प्रे किया गया। इस संबंध में वार्ड पार्षद रंजन शील शर्मा ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए उचित उपाय किए जा रहे हैं। लोगों के घरों में सर्वे टीम भेजी जा रही है। इलाके में जलजमाव पर भी ध्यान दिया जा रहा है।