घर के सामने होली के उत्साह में झूमते दिखे अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी, 28 मार्च (नि.सं.)। संयुक्त मोर्चा के वामपंथी उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य को आज सुबह होली के त्योहार में झूमते देखा गया। आज घर से चुनाव प्रचार के लिये निकलने से पहलेे पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने अशोक भट्टाचार्य को लाल रंग में रंग दिया।


इसके बाद अशोक भट्टाचार्य इलाके के बच्चों और कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ रंगो के त्योहार होली में झूम उठे।चुनाव प्रचार के दौरान अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल रंग-बिरंगे फूलों के बगीचे की तरह है। सभी धर्मों के लोग यहां रहते हैं। लेकिन पागल बैल इस सजाए गए बगीचे में घुस कर बगीचे को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *