घर में देह व्यापार चलाने का आरोप, दो हिरासत में

सिलीगुड़ी, 19 अक्टूबर नि.सं.) घर में देह व्यापार चलाने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह घटना सिलीगुड़ी के घोगोमाली संलग्न बकुलतला मोड़ की है।


स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त घर में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। कई बाद इसकी जानकारी वार्ड के को-ऑडिनेटर को दी गयी है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रविवार रात को आरोपियों के परिवार के सदस्यों के साथ बाहर के कुछ युवकों में विवाद शुरू हुआ।

इसके बाद वे लोग स्थानीय लोगों के साथ बहस बाजी करने लगे। बाद में गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर पर छापे मारी की और 2 युवक और 3 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में देखा।इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।


हालांकि, पुलिस की आने की भनक मिलते ही सभी लोग वहां से भाग गए और मुख्य आरोपी को बीमारी के नाम पर अस्पताल में भर्ती हो गया। बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस के तत्परता से एक युवती और एक युवक को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दूसरी ओर, पुलिस की ओर से घर में ताला लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *