फांसीदेवा,11 अप्रैल (नि.सं.)। फांसीदेवा के घोषपुकुर फ्लाईओवर में दरारें नजर आने के बाद मरम्मत का काम शुरू हो गया। रविवार शाम को घोषपुकुर 31डी रोड के फ्लाईओवर पर दरार देखे जाने के बाद आवाजाही बंद कर दिया गया था।
घोषपुकुर-सलसलाबाड़ी परियोजना 31डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह फ्लाईओवर कोलकाता और बिहार को जोड़ने वाली सड़क है। फ्लाईओवर में आई दरार से स्थानीय व्यवसायी और वाहन चालकों में क्षोभ देखा गया। बताया गया है कि दरार को ठीक करने में 15-20 दिन लगेंगे। हालांकि, दरार को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधन ने कुछ नहीं कहा है।