घर में चल रही थी शादी की तैयारियां! अचानक दो सहेलियों ने एक साथ की खुदकुशी, इलाके में पसरा मातम

सिलीगुड़ी, 5 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के 42 नंबर वार्ड अंतर्गत विवेकानंद नगर में सोमवार को दोस्ती की एक खौफनाक कहानी सामने आई थी। जहां दो सहेलियों ने एक साथ आत्महत्या कर ली थी। बताया गया है कि दोेनों में लंबे समय से दोस्ती थी। एक फ्रेंड की शादी कहीं और तय हुई थी। शादी के लिये पंडाल का कार्य किया जा रहा था। लेकिन इससे पहले दोनों सहेलियों ने एक साथ फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं, घटना के बाद से सोमवार से इलाके में मातम छाया हुआ है। आज शाम पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों सहेलियों के शव 42 नंबर वार्ड में पहुंचा तो पूरे इलाके के लोगों की आंखें नम हो गई।


ज्ञात हो कि सोमवार शाम को दोनों के शव एक साथ फंदे से लटकता बरामद किया गया था। इसके अलावा पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था। दो मृत किशोरियों में से एक की शादी तय हो गई थी। अप्रैल में उसकी शादी होनी वाली थी। जब से दोनों को इस बात का पता चला तब से दोनों उदास थी और सोमवार शाम दो किशोरी ने खाली घर देख फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है।

आज शाम को पोस्टमार्टम के बाद दोनों सहलियों के शव इलाके में पहुंचते ही परिजनों फूट-फूट कर रोने लगे। आज दोनों सहेलियों के शव उनकी इच्छा के अनुसार श्मशान घाट में ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि घटना किस वजह से हुई। हालांकि उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *