सिलीगुड़ी, 3 अप्रैल (नि.सं.)। एसएफआई के पूर्व कार्यकर्ताओं ने गिटार बजाने के साथ ही गीत गाकर संयुक्त मोर्चा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। लेकिन यह चुनाव प्रचार थोड़ा अलग है।
एसएफआई के पूर्व कार्यकर्ताओं ने आज सिलीगुड़ी बाघाजतिन पार्क से संयुक्त मोर्चा के समर्थन में एक रैली निकाली। रैली में एसएफआई के पूर्व कार्यकर्ताओं ने गिटार के धून में गीत गाते नजर आए। इस रैली में अशोक भट्टाचार्य भी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि वह भी एसएफआई के एक पूर्व कार्यकर्ता रह चुके है। सिलीगुड़ी और डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्रों में संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवारों के समर्थन में यह रैली निकाली गयी है।