सिलीगुड़ी, 2 जनवरी(नि.सं.)। विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार नगर निगम चुनाव से पहले चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। सभी पार्टी के उम्मीदवार दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम चुनाव प्रचार कर रहे है।
नगर निगम चुनाव से पहले आज सुबह गौतम देव ने 33 नंबर वार्ड में चुनाव प्रचार किया। सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के 33 नंबर वार्ड से पूर्व पर्यटन मंत्री गौतम देव तृणमूल के उम्मीदवार है। आज सुबह उन्होंने वार्ड के विभिन्न घरों और दुकानों में जाकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने लोगों से इलाके के विकास के लिए उनका समर्थन करने की अपील की।