प्रशासक गौतम देब से मिले भाजपा के दो विधायक  

सिलीगुड़ी, 09 जून (नि.सं.)। भाजपा के दो विधायकों ने सिलीगुड़ी नगर निगम जाकर आज प्रशासक गौतम देब से मुलाकात किया। सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष और डाबग्राम-फुलबाड़ी के विधायक शिखा चटर्जी आज दोपहर सिलीगुड़ी नगर निगम में गौतम देव से बातचीत की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल भी थे।


बताया जा रहा है कि विधायकों न करीब एक घंटे तक प्रशासक से वार्तालाभ किया। बैठक के बाद विधायक शंकर घोष ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान शहर में कई समस्याएं है उस पर भी चर्चा की गई है। वहीं, गौतम देव ने कहा कि विधायक महानंदा एक्शन प्लान और जलजमाव के विषय पर बात करने पहुंचे थे।

इसके साथ ही उन्होंने शहर के समग्र विकास पर भी चर्चा किया। उन्होंने कहा वे कुछ दिन पहले ही सिलीगुड़ी नगर निगम दाइत्व संभाला है। जिस वजह से उनके पास सीमित क्षमता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *