गृहिणी को हाथ-पैर बांधकर मारने-पिटने का आरोप, पति व सास हिरासत में

सिलीगुड़ी, 6 मई (नि.सं.)। गृहिणी को हाथ-पैर बांध कर मारने-पिटने के आरोप में उसके पति व सास को हिरासत में लिया गया है। यह घटना सिलीगुड़ी के भक्तिनगर थाना अंतर्गत आशीघर इलाके की है। घायल गृहिणी का नाम निशा साहा है।
सूत्रों के अनुसार 2017 में निशा की शादी सिलीगुड़ी के आशिघर के निवासी समर साहा के साथ हुई थी। समर साहा पेशे से स्कूल शिक्षक है और इनके डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के एक साल के बाद से ही निशा पर उसके पति समर साहा व उसकी मां राधारानी साहा उस पर अत्याचार करते थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह भी उन लोगों में विवाद शुरू हुआ। इसके बाद निशा ने हाथ-पैर बंधा हालत में लोगों को बुलाया। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी आशीघर चौकी की पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को लेकर निशा के घर गयेे। इसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने देखा कि घर के अंदर निशा हाथ-पैर बंधा हालत में पड़ी है और उसका चेहरा भी सूज गया है।  बाद में निशा को अस्पताल में ले जाया गया।
वहीं , पुलिस ने निशा के पति व सास को हिरासत में लिया है। निशा साहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज सुबह खाना देने मेें देरी होने पर उसके पति व सास ने मिल कर उसे मारने-पिटने लगे। हालांकि, निशा के सास ने सभी आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि बहू के साथ मार-पीट नहीं की गयी है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *