गौतम देव ने फूलबाड़ी उच्च विद्यालय में अल्पसंख्यक छात्रावास का किया उद्घाटन

राजगंज,27 दिसंबर (नि.सं.)। फूलबाड़ी उच्च विद्यालय में अल्पसंख्यक छात्रावास का उद्घाटन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों में सबुज साथी परियोजना की साइकिलें भी बांटी गईं।

बताया गया है कि सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक गौतम देव ने आज राजगंज ब्लॉक के फूलबाड़ी उच्च विद्यालय में 14 कमरों के छात्रावास का उद्घाटन किया और सातवें चरण में 10 वीं कक्षा के छात्रों को सबुज साथी परियोजना की 248 साइकिलें वितरित की। इस संबंध में सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली के चेयरमैन गौतम देव ने कहा कि राज्य सरकार के अल्पसंख्यक विकास विभाग की ओर से 1 करोड़ 25 लाख की लागत से छात्रावास का निर्माण किया गया है। दो मंजिला छात्रावास में 50 विद्यार्थी रह सकते है। इससे विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगा।

इस दौरान जलपाईगुड़ी प्राथमिक शिक्षा सांसद के चेयरमैन लक्ष्य मोहन राय, राजगंज पंचायत समिति की सभाधिपति पूर्णिमा राय,जलपाईगुड़ी जिला परिषद के शिक्षा कर्माध्यक्ष देबाशीष प्रमाणिक, जलपाईगुड़ी अल्पसंख्यक अधिकारी सिद्धार्थ सुब्बा, डाबग्राम-फूलबाड़ी ब्लॉक के अध्यक्ष सागर महंत समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelergameofbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes