फांसीदेवा,13 अक्टूबर (नि.सं.)। सड़क किनारे जलाशय से एक शव बरामद होने से इलाके मे हड़कंप मच गया। यह घटना फांसीदेवा के बरपथु जोत की है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों ने सड़क से गुजरते समय जलाशय में उक्त शव को देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की खबर मिलते ही के बाद फांसीदेवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।