हंसखाली घटना को लेकर हिंदू जागरण मंच की तरफ से निकाली गई रैली

सिलीगुड़ी,17 अप्रैल (नि.सं.)। नदिया के हंसखाली की घटना को लेकर आज हिंदू जागरण मंच की तरफ से एक रैली निकाली गई। विनस मोड़ से निकली रैली, सेवक मोड़ होते हुए एयरव्यू तक गई। जहां हाथों में प्ले कार्ड लेकर हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी ने दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा देने की मांग की। हिंदू जागरण मंच के तरफ से बताया गया कि राज्य में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना बढ़ती जा रही है। जिस देश में दुर्गा, काली, लक्ष्मी, सरस्वती, की पूजा होती है।

वहीं, उस देश के एक राज्य बंगाल में नारियों के दुष्कर्म की घटना दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। वहीं, घटना पर राज्य की मुख्यमंत्री आपत्तिजनक बयान देती है। यह बंगाल के लोगों के लिए काफी शर्मानक है। इसीलिए दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा मिलने चाहिए साथ ही आरोपीयो के घर पर बुलडोजर चला देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes