हाथी के हमले में चाय श्रमिक की मौत

अलीपुरद्वार, 11 जनवरी (नि.सं.)। अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट के हंटापाड़ा चाय बागान में हाथी के हमले में एक चाय श्रमिक की मौत हो गई।मृतक का नाम कांडे मुंडा है।

बताया गया है कि आज सुबह कांडे मुंडा हंटापाड़ा चाय बागान के 29 नंबर सेक्शन में चाय बागान में पौधे का रख-रखाव कर रहा था।तभी घने कोहरे में पीछे से आकर एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

इसके बाद गंभीर हालत में कांडे मुंडा को मदारीहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग द्वारा मृतक के परिवार को 4 लाख के मुआवजे की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes