हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अदालत में किया गया पेश

सिलीगुड़ी, 4 मार्च (नि.सं.)। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने हत्या के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम संजीव प्रधान बताया गया है। वह दार्जिलिंग का निवासी है। मिली जानकारी के गत 23 फरवरी को मुस्कान राम तेल (30) अपनी पत्नी निशु सुब्बा के साथ एसएनटी बस स्टैंड में मोबाइल फोन लाने गये थे। क्योंकि उनका फोन सिक्किम से आ रहा था। जब मुस्कान और निशु रात के समय वहां पर फोन लेने का इंतजार कर रहे थे। तभी आरोप है कि संजीव प्रधान उनके साथ झगड़ा करने लगा।


उस समय वहां पर मौजूद कुछ लोग बीच बचाव कर झगड़ा को शांत करवाया। आरोप है कि मुस्कान जब अपनी पत्नी निशु को लेकर वापस आ रहा था, तभी संजीव प्रधान ने एक रॉड से मुस्कान के ऊपर हमला कर दिया। जिसके बाद उसे लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि दूसरे दिन मुस्कान की शारीरिक स्थिति बिगड़ने पर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां मुस्कान की मौत हो गया। जिसके बाद मृतक की पत्नी निशु सुब्बा प्रधान नगर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाया।

पुलिस के पास हत्यारा के संदर्भ में पहले न तो आरोपी कोई पहचान और न कोई तस्वीर थी। इसके बावजूद प्रधान नगर थाने की पुलिस ने हार नहीं मानी। गहन जांच के बाद आखिरकार पुलिस ने इस घटना का खुलासा की और मुख्य आरोपी संजीव प्रधान को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर पुलिस ने 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *